2018 में सबसे बड़ा सस्पेंस ये है कि बी टाउन कपल दीपिका और रणवीर नवंबर में शादी करेंगे या नहीं.अभी तक रणवीर और दीपिका किसी ने भी अपनी शादी के सवाल पर कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है। हर बार शादी का सवाल पूछे जाने पर दोनों किनारा करते नजर आते हैं।

अगर मीडिया रिपोर्ट पर यकीन करें तो दोनों साल के आखिरी तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कहा जा रहा है कि इस कपल ने इटली की कोमो झील के किनारे शादी करने का प्लॉन बनाया हैं। हाल ही में दिल्ली के एक इवेंट में पहुंची दीपिका से जब शादी के बारें में पूछा गया तो उन्होंने कहा “मैं शादी पर कुछ भी नहीं कह रहा हूं। जो होगा वो आप सबको पता चल जाएगा।

शादी करने के सवाल पर बोलें करण

आज अपने फेमस रेडियो शो कॉलिंग करण पर रेपिड फायर राउंड पर एक फैन ने करण से एक दिलचस्प सवाल पूछा। करण से पूछा गया कि क्या रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी कर रहे हैं। इस बात का जवाब देते हुए करण ने कहा कि मैं इन खबरों से इनकार नहीं कर रहा हूं..शायद आगे ऐसा हो.खैर करण ने तो शो के दौरान लगभग दोनों की शादी पुष्टि कर ही दी हैं। अब हम दीपिका और रणवीर की हां का इंतजार कर रहें है। गौरतलब है कि कल खबरें आ रही थी कि रणवीर ने भी अपनी शादी की तैयारियां शरू कर दी हैं। रणवीर अपने घर की कायापलट कराने में लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक रणवीर अपने घर को रेनोवेट करा रहे हैं और खुद लैंड्स एंड, बांद्रा के एक फाइव स्टार होटल में रह रहे हैं। कहा जा रहा हैं कि दीपिका के स्वागत के लिए घर को रेनोवेट कराया जा रहा हैं। घर के पेंट से लेकर फर्नीचर तक सब कुछ बदला जा रहा है। सब ये देखकर तो साफ पता चलता हैं कि रणवीर दीपिका की पसंद का कितना ख्याल रखते हैं उनके आने से पहले ही घर को उनके हिसाब से डिजाइन करा रहे हैं। हम और दीपवीर के फैन तो बेसब्री से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं।

Facebook Comments