रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े आकाश अंबानी की शादी 9 मार्च को हुई थी। ये शादी मीडिया में खूब छाई। अंबानी खानदान की बहू श्लोका मेहता बनी है। जो आकाश अंबानी की बचपन की दोस्त थी। दोनों ने एक ही स्कूल से पढ़ाई की थी। श्लोका मेहता हीरा व्यापारी रसल मेहता की बेटी है और अब अंबानी परिवार की बहू बन गई हैं।

marriage

शादी तो खत्म हो गई है लेकिन इसकी चर्चा अभी भी खूब हो रही है। शादी के बाद हाल ही में श्लोका की मुंह दिखाई की रस्म की गई। इस रस्म में काफी कुछ ऐसा हुआ जिसको जानकर किसी को भी हैरानी हो सकती है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक नीता अंबानी ने अपनी बहू की मुह दिखाई में 300 करोड़ का हीरे का हार दिया है।

Nita Ambani

खबर के अनुसार, नीता अंबानी अपनी बहू को कोई अलग चीज देना चाहती थीं। काफी चीजें देखने बाद नीता ने श्लोका के लिए 300 करोड़ का हीरों का हार पसंद किया। नीता अंबानी के अनुसार, पहले वो अपने परिवार की विरासत का सोने के हार बहू श्लोका को भेंट कर रही थीं।

नीता ने बहू के लिए 300 करोड़ का हार बनवाया।

बता दें कि श्लोका और आकाश की शादी काफी रॉयल वेडिंग हुई थी। जिसमें देश-विदेश, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स जगत की हर बड़ी हस्ती शामिल हुई थी। सोशल मीडिया पर आकाश और श्लोका की शादी की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हुए थे।

Akash-ambani

शादी के बाद अंबानी परिवार ने मुंबई के जियो वर्ल्ड कॉम्पलेक्स में पोस्ट वेडिंग पार्टी रखी थी। जहां बॉलीवुड स्टार्स अमिताभ बच्चन, रेखा, अक्षय कुमार पत्नी ट्विंकल खन्ना, जूही चावला, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजली और अनु मलिक अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। अमेरिकन पॉप रोक बैंड मरून 5 ने शानदार परफॉर्मेंस दी थी।

Facebook Comments