Site icon Reviewz Buzz

Bollywood की Famous Heroine के बीच में नाराजगी, जानिए नाराजगी की वज़ह…….

kangana-alia

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘मणिकर्णिका‘ की रिलीज के बाद आलिया भट्ट के खिलाफ एक बयान दिया था. कंगना ने कहा था कि “ये सभी सितारे सिर्फ नाम के दोस्त हैं. इन्हें जब काम पड़ता है तो ये मेरे पास आते हैं. लेकिन जब कभी मेरी फिल्म रिलीज होती है तो कोई उसपर बात तक नहीं करता.” आलिया भट्ट के बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा था कि ” आलिया भट्ट की फिल्म ‘राजी‘ का ट्रेलर देखने के बाद मैंने आलिया को फोन करके बधाई दी थी. इसके साथ ही फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार को भी मैंने फोन किया था लेकिन मेरी फिल्म के लिए कोई कुछ नहीं करता ऐसा क्यों..?

कंगना की नाराजगी पर बोलीं आलिया भट्ट, बोली “मैं उनसे माफी मांग लूंगी

 

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ‘गली बॉय‘ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. हाल ही में अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए आलिया भट्ट मुंबई में एक रेडियो स्टेशन पहुंची थीं. आलिया भट्ट से यहां एक पत्रकार ने कंगना के बारे में बात करते हुए कहा कि आपकी करीबी दोस्त कंगना रनौत इन दिनों आपसे बहुत नाराज चल रही हैं.? इसपर बात करते हुए आलिया भट्ट ने कहा ” ऐसा नहीं है कि वो मुझे पसंद नहीं करती हैं, मैंने उनका दिल भी नहीं दुखाया है. अगर जाने–अनजाने कुछ ऐसा हुआ है और उन्हें बुरा लगा है तो मैं उनसे मिलकर मांफी मांग लूंगी“‘ आलिया भट्ट ने आगे कहा ” कंगना शुरुआत से ही मेरी प्रेरणाश्रोत रही हैं. मुझे उनकी ये बेबाक अदा बहुत पसंद है. क्योंकि इस तरह से खुलकर बात करने के लिए भी बहुत ही हिम्मत की जरुरत पड़ती है. लेकिन मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. लेकिन अगर वो नाराज हैं तो मैं माफी मांग लूंगी

 

आपको बता दें, कंगना ने आलिया भट्ट के अलावा आमिर खान और ट्विंकल खन्ना का भी नाम लिया था. कंगना शुरुआत से ही तेज–तर्रार अभिनेत्री रही हैं. जिस वजह से उन्हें बॉलीवुड सितारे बहुत पसंद भी करते हैं. देखना होगा आलिया भट्ट कंगना से कब माफी मांगती हैं

Facebook Comments
Exit mobile version