दिल्ली से 15 दिन में 800 से ज्यादा लोगों के गायब होने की खबर का सच : पिछले कुछ दिनों से वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम पर एक मैसेज और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
दिल्ली पुलिस के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया गया कि 1 से 15 जनवरी 2026 के बीच दिल्ली से 807 लोग लापता हुए हैं।
दिल्ली पुलिस ने इस मामले पर तुरंत संज्ञान लिया और साफ किया कि यह खबर पूरी तरह से भ्रामक है।
सोशल मीडिया पर ‘बच्चा चोर गिरोह’ या ‘किडनी रैकेट’ जैसी जो बातें कही जा रही हैं, पुलिस ने उन्हें सिरे से खारिज कर दिया है।