रिचा चंदेल कौन हैं : अपनी आवाज़ से ‘लुट गए‘ और ‘तुम ही आना‘ जैसे सुपरहिट गाने देने वाले जुबिन नौटियाल ने अपनी सादगी से हमेशा फैंस का दिल जीता है।
हाल ही में उत्तराखंड के प्रसिद्ध त्रिजुगीनारायण मंदिर से कुछ खबरें निकलकर आईं, जहाँ कहा गया कि जुबिन ने अपनी बचपन की दोस्त रिचा चंदेल के साथ पारंपरिक रीति–रिवाजों से विवाह कर लिया है।
जुबिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं, इसलिए उन्होंने इस बात को कभी सार्वजनिक नहीं होने दिया।
जुबिन नौटियाल का नाम पहले भी सुर्खियों में रहा है, खासकर तब जब उनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस निकिता दत्ता (कबीरसिंह फेम) के साथ जुड़ा था।