पासपोर्ट तैयार कर लो! फिनलैंड सरकार दे रही है फ्री में व‍िदेश घूमने का मौका, 29 मार्च से पहले करें ये काम!

आज के समय में जहां एक शहर से दूसरे शहर जाने में हजारों खर्च हो जाते हैं, वहां फिनलैंड जैसा देश आपको “फ्री इन्विटेशन” दे रहा है।

फिनलैंड लगातार दुनिया का सबसे खुशहाल देश बनता आ रहा है, और अब वे चाहते हैं कि दुनिया भर के लोग वहां आएं और उनकी खुशी का ‘सीक्रेट‘ जानें।

आपको यह बताना है कि आप फिनलैंड के लेकलैंड में अपनी छुट्टियों की कल्पना कैसे करते हैं।

फिनलैंड सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी शांति के लिए भी जाना जाता है।