बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के खिलाफ मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में एक शख्स ने लिखित शिकायत दी है। शिकायत करने वाले शख्स का आरोप है कि मुंबई के लिंकिंग रोड पर सलमान साइलक चला रहे थे इस दौरान उसने उनकी वीडियो बनाने की कोशिश की, जिससे नाराज होकर सलमान खान ने उससे बदसलूकी की और उनका मोबाइल फोन छीन लिया।

salman video

मुंबई के डीएन नगर थाने में लिखित शिकायत….

superstars

डीएन नगर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएन नगर पुलिस का कहना है कि इस सिलसिले में सलमान खान के बॉडीगॉर्ड की तरफ से भी एक शिकायत की गई है। जिसमें कहा गया है कि साइकिल चलाने के दौरान एक वीडियोग्राफर ने बिना अनुमति के सलमान खान का वीडियो बनाने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत की जांच में जुटी है।

Facebook Comments