हिंदी फिल्म दशर्कों को मिस र्वल्ड 2017 मानुषी छिल्लर की पहली फिल्म का लम्बे समय से इंतजार है। मगर, मानुषी को मिस र्वल्ड टाइटल के साथ जुड़े अंतर्राष्ट्रीय अनुबंधों के कारण हिंदी फिल्म करने का मौका नहीं मिल पा रहा था। कुछ समय पहले, फराह खान द्वारा मानुषी छिल्लर का फिल्म डेब्यू कराए जाने की खबर भी थी।

miss world

अब खबर यह भी है कि मानुषी को, यशराज बैनर की अगली फिल्म में ले लिया गया है। इस फिल्म का निर्देशन, रणवीर सिंह के साथ बैंड बाजा बारात और लेडीज वर्सेज रिक्की बहल का निर्देशन करने वाले मनीष शर्मा करेंगे। रणवीर सिंह के साथ फिल्म बैंड बाजा बारात से डेब्यू करने वाले मनीष शर्मा की पहली पसंद रणवीर सिंह होंगे।

मानुषी छिल्लर की डेब्यू फिल्म यशराज बैनर के साथ….

इसी समय रणवीर सिंह के साथ ही मानुषी छिल्लर की जोडी बनाए जाने की खबर है। परन्तु, रणवीर सिंह सबसे व्यस्त अभिनेता है। वह कबीर खान की फिल्म ’83 में कपिल देव की भूमिका में व्यस्त हैं। इस फिल्म को पूरा करने के बाद, वह तख्त की शूटिंग करेंगे। तख्त पूरी होने पर उन्हें अपने दूसरे प्रोजेक्ट को पूरा करना होगा। इसलिए, निकट भविष्य में रणवीर सिंह के साथ मानुषी छिल्लर को देखने की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए। हो सकता है कि मानुषी का फिल्म डेब्यू फराह खान की फिल्म से ही हो।

https://www.instagram.com/p/BeN2trWnz9H/

कार्तिक आर्यन के, कन्नड़ भाषा की कैंपस रोमांस कॉमेडी फिल्म किरिक पार्टी के हिंदी रीमेक फिल्म छोड़ने की खबर गर्म है। कन्नड़ फिल्म को हल्केफुल्के कॉलेज रोमांस और हास्य तथा मधुर संगीत के कारण बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता मिली थी। इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों पर इस फिल्म का केंद्रीय चरित्र खास है। हिंदी रीमेक में, इस किरदार को कार्तिक आर्यन कर रहे थे। लेकिन अब जबकि वह फिल्म में नहीं है, यह सवाल पूछे जाने लगे हैं कि कार्तिक ने किरिक पार्टी रीमेक क्यों छोड़ी?

बकौल कार्तिक आर्यन फिल्म की स्क्रिप्ट उतनी प्रभावशाली नहीं बन पड़ी थी, जितनी मूल कन्नड़ फिल्म बनी थी। खास तौर पर कार्तिक आर्यन का मुख्य चरित्र दमदार नहीं रह गया था। इसलिए क्रिएटिव डिफरेंस के कारण कार्तिक को किरिक पार्टी रीमेक छोड़नी पड़ी। परन्तु, इसके पीछे दूसरी कहानी भी है।

farah khan

कार्तिक आर्यन को पिछले दिनों दिल्ली में फिल्म की शूटिंग जोरशोर के साथ करते देखा गया। यह फिल्म इम्तियाज अली की सारा अली खान के साथ लव आजकल 2 (अस्थाई शीर्षक) थी। इतिम्याज अली की फिल्मों का रोमांस बेजोड़ होता है। सारा अब बड़ी स्टार बन गई है। सूत्र बताते हैं कि कार्तिक को दक्षिण की हिट फिल्म की रीमेक फिल्म से ज्यादा लव आजकल की सीक्वल फिल्म करना ज्यादा ठीक लगा।

Facebook Comments