सदी के महानायक और बिग बी यानि अमिताभ बच्चन का आज जन्मदिन है। अमिताभ बच्चन आज 76 साल के हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इस बार बिग बी अपना जन्मदिन सादगी से मनाएंगे। इस बार का जन्मदिन सादगी से मनाने के पीछे कारण राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर के निधन को बताया जा रहा है।

film star

फिल्मी करियर में अमिताभ ने कई सुपरहिट फिल्में की

big actor

आपको बता दें कि उनका जन्म 11 अक्टूबर 1942 को इलाहाबाद में हुआ था। बिग बी ने 1969 में फिल्म सात हिंदुस्तानी फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। वैसे बिग बी इन दिनों टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट करते नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो काफी भावुक हैं और रो भी रहे हैं। ये वीडियो केबीसी के मंच से ही जुड़ा है।

kaun banega corapati

अमिताभ बच्चन की फ‍िल्‍म ठग्‍स ऑफ ह‍िंदोस्‍तान जल्‍द ही र‍िलीज होने वाली है। बॉलीवुड का ही नहीं बल्कि सदी का महानायक कहा जाता है। अपने फिल्मी करियर में अमिताभ ने कई सुपरहिट फिल्में की हैं जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में सदाबहार मानी जाती हैं। उनकी एक्टिंग के भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी दीवाने है। खास बात यह है कि अमिताभ बच्चन केवल अच्छे कलाकार ही नहीं हैं। वह अच्छे गायक भी हैं। उन्होंने फिल्में में एक्टिंग के अलावा कई फिल्मों में बेहतरीन गाने भी गाए हैं।

birthday

Facebook Comments