चेन्नै सुपर किंग्स और राजस्थान के बीच बेहद रोमांचक मुकाबले में ‘नो बॉल’ को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट 2.20 के तहत दोषी पाए जाने पर चेन्नै सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया है।

नो बॉल पर विवाद के बाद धोनी पर लगा जुर्माना……..

DOHNI

मैदान में तमाम विपरित परिस्थितयों के बाद भी शांत रहने वाले कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार को मैच में काफी गुस्से में नजर आए। मैदान में भ्रम की स्थिति बन गई थी कि अंपायर गांधे ने नो बॉल का फैसला दिया है। लेकिन अंपायर ने कहा कि उन्होंने नो बॉल का फैसला नहीं दिया था। इसके बाद धोनी भी अंपायर के पास आए और उनसे कुछ कहते दिखे। धोनी की इस हरकत के लिए उनपर 50 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है। धोनी को लेवल 2 का दोषी पाया गया है।

उन्होंने इसे स्वीकर भी कर लिया है। चेन्नै सुपर किंग्स को आखिरी तीन गेंदों पर को जीतने के लिए 8 रन चाहिए थे और मिशेल सैंटनर स्ट्राइक पर थे। स्ट्रोक्स ने एक फुल टॉस फेंकी। अंपायर उल्हास गांधे ने उसे नो-बॉल करार दिया लेकिन स्क्वेअर लेग पर खड़े अंपायर ब्रूस ऑक्सनफर्ड ने इस फैसले को पलट दिया।

MATCH FIELDS

इसके बाद मैदान के बीच बहस शुरू हो गई। गेंद को सही पाया गया। हालांकि मिशेल सैंटनर के आखिरी बॉल पर लगाए गए छक्के ने चेन्नै सुपर किंग्स को जीत दिला दी।

 

Facebook Comments