ताजमहल, प्रेम का प्रतीक माना जाता है, जिसे देखना हर कपल्स का सपना होता है। जीवन में कम से कम एक बार हर कोई अगरा में स्थित ताजमहल देखने की सोचता है। ताज महल की भव्यता हर किसी को मोहित कर लेती है। लेकिन क्या आपने काले ताजमहल के बारे में सुना है? सफेद ताजमहल की तरह ही, काले ताजमहल भी उतना ही शानदार है। आज के इस लेख में हम काले ताजमहल के विस्तार से बात करेंगे और इसकी महिमा को जानेंगे।
कहां स्थित है काला ताज महल

Explore Kala Taj Mahal in Burhanpur – Shah Nawaz Khan’s Black Marble Tomb
काला ताज महल मध्य प्रदेश के बुरहानपुर शहर में उतावली नदी के किनारे स्थित है। माना जाता है कि काले ताजमहल का निर्माण आगरा में स्थित सफेद संगमरमर के बने ताजमहल से पहले हुआ था। कहा जाता है कि शाहजहां को मुमताज के लिए ताजमहल बनाने का विचार काले ताजमहल को देखने के बाद ही आया था। हालांकि इसके बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं है।
शाहनवाज खान का मकबरा है काला ताजमहल
काला ताजमहल के बारे में विभिन्न विचार प्रस्तुत हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह अब्दुल रहीम खानखाना के बड़े बेटे शाहनवाज खान का मकबरा है। जब उनकी और उनकी पत्नी की मृत्यु हुई थी, तो उन्हें बुरहानपुर में उतावली नदी के किनारे दफनाया गया था।

Unveiling the Mystery of Kala Taj Mahal: Marvel at its black marble beauty in Burhanpur!
वास्तविकता यह है कि उस समय काले ताजमहल का निर्माण नहीं हुआ था। शाहनवाज खान की मृत्यु के बाद मुग़ल बादशाह जहांगीर ने इसे बनवाया था। जिस तरह आगरा के ताजमहल को शाहजहां और मुमताज़ के प्रेम का प्रतीक माना जाता है, उसी तरह काले ताजमहल को शाहनवाज खान और उनकी पत्नी के प्रेम का प्रतीक माना जाता है।
दोनों ताजमहल में क्या है अंतर
यदि आप इसे देखेंगे, तो इसमें आपको बहुत अंतर नहीं दिखेगा। सबसे पहला विभेद यह है कि आगरा का ताजमहल सफेद संगमरमर से बना है, जबकि काले ताजमहल को काले पत्थर से बनाया गया है।

Is this black marvel in Burhanpur more beautiful than the Taj Mahal? Click to find out!
दूसरा विभेद यह है कि आपको सफेद ताजमहल की इमारत बहुत बड़ी लगेगी, जबकि काले ताजमहल की ऊँचाई उतनी नहीं है।
कैसे पहुंचे
- काले ताजमहल बुरहानपुर से लगभग 2 किलोमीटर दूर स्थित है। इसे पहुंचने के लिए आप ऑटो या गाड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अगर आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं, तो आपको पहले बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा।
- रेलवे स्टेशन से काले ताजमहल तक पहुंचने में लगभग 16 मिनट का समय लगेगा।
- इस दौरान आपको कुल 6.3 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी।